Chhattisgarh

Ram Navami 2026: रामनवमी पर बन रहा गजकेसरी संयोग! इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत, जानिए आपके लिए क्या खास

Ram Navami 2026 Horoscope: देशभर में रामनवमी का पर्व हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन को भगवान श्रीराम के जन्‍मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. इस साल रामनवमी की तिथि को लेकर भी लोगों में भ्रम बना हुआ है. लेकिन ज्योतिष के अनुसार, 26 मार्च 2026 को रामनवमी मनाना सबसे अधिक शुभ माना जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि इस दिन कई दुर्लभ ग्रहों को योग बनता नजर आ रहा है, जो कुछ राशि‍यों के लिए बेहद लाभकारी सबित हो सकता है.

Related Articles

रामनवमी कब है?

  • हर साल रामनवमी का पर्व चैत्र म‍हीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. भगवान श्रीराम का जन्‍म दोपहर के समय हुआ था, इसलिए 26 मार्च 2026 को रामनवमी का त्योहार मनाना बेहद ही शुभ माना जा रहा है. कुछ लोग इसे उदयतिथि के अनुसार 27 मार्च को भी मनाएंगे.

ग्रहों का योग

इस रामनवमी के दिन कई महत्वपूर्ण ज्योतिषीय योग बनते नजर आ रहे हैं:

  • शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा.
  • गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग भी बनेगा.
  • गुरु और मंगल से नवपंचम राजयोग भी बनेगा.
  • कुछ राशियों में त्रिग्रही योग बनेगा.

इन योगों का सीधा सकारात्मक असर अलग-अलग राशियों पर देखने को मिल सकता है.

इन राशियों का फायदा

रामनवमी के खास मौके पर इन राशियों के लिए सबसे शुभ समय रहने वाला है:

  • मेष राशि
  • वृषभ राशि
  • कन्‍या राशि

इन तीन राशियों के लाेगाें को पुरानी समस्‍याओं से राहत मिल सकती है. परिवार में खुशियां बढ़ेंगी, रिश्‍तों में मिठास आएगी, नौकरी पेशा करने वाले लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्‍यापार में बड़ा लाभ होगा और आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है.

इन राशियों को मिलेगा लाभ

  • मिथुन, तुला, कुंभ, मकर और सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. वहीं, वृश्च‍िक और मीन राशि के लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर ध्‍यान देना होगा.

रामनवमी के दिन करें ये उपाय

यदि आप भी भगवान राम की कृपा पाना चाहते हैं, तो इन उपाय को कर सकते हैं:

  • रामचरितमानस के बालकांड का पूरी श्रद्धा के साथ पाठ करें.
  • तुलसी के पत्तों से बनी माला भगवान राम को अर्पित करें.
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें.
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!