Chhattisgarh

‘गैस की रोटी खाने से पुरुषों में दम…’, LPG संकट के बीच देवकीनंदन ठाकुर का अजीबोगरीब बयान

Devkinandan Thakur: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच देश में LPG गैस की कमी बनी हुई है. अब सिलेंडर बुकिंग के लिए 35 दिनों का समय कर दिया गया है. इस संकट के बीच कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अजीबोगरीब बयान सामने आया है. इसके साथ ही उन्होंने मिट्टी के चूल्हे के फायदे भी गिना दिए हैं.

‘पुरुषों में दम नहीं बचा’

ईरान और इजरायल के बीच तनाव पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि गैस सिलेंडर को लेकर मारा-मारी चल रही है. यदि दो-तीन साल ऐसा ही चलता रहा तो हम लौट के फिर से सतयुग पहुंच जाएंगे. चूल्हे पर ही रोटी बनेगी.

उन्होंने आगे कहा कि माताएं इस बात को मान लीजिए कि चूल्हे की रोटी से जीवन ज्यादा अच्छा था. एक प्रॉब्लम होती थी कि धुआं होता था. गैस की रोटी से कितनी बीमारियां हो रही हैं, इसका आप डॉक्टर के पास जाकर चेक करा लीजिए. आज आपके घर के पुरुषों में कोई दम नहीं रहा. गैस की रोटी का खा रहा है. जैसे रोटी फूलती है, वैसे ही ये भी फूल जा रहा है. ये सच है, हम झूठ नहीं बोल रहे हैं. चूल्हे की रोटी में कोई दुर्गुण नहीं होता है, गैस की रोटी में दुर्गुण आ ही जाता है.

‘कंडे के दाम भी बढ़ेंगे’

कथावाचक ने कहा कि प्रकृति अपना खेल खेल रही है. जब गैस के भंडारों में आग लग जाएगी तो गैस कहां से लाओगे. चूल्हे पर लौटकर आना पड़ेगा. सरसों की लड़कियों के रेट बढ़ जाएंगे, कंडे के दाम भी बढ़ जाएंगे. धीरे-धीरे सबके रेट बढे़ंगे.

LPG के विकल्प तलाश रहे लोग

मध्य पूर्व एशिया में ईरान, इजरायल और यूएस के बीच जंग जारी है. इस वजह से खाड़ी देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज जिससे बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई की जाती है, पर ईरान का सख्त रूख बना हुआ है. इस वजह से शिप आवाजाही सीमित हो गई है. इससे भारत में एलपीजी को लेकर संकट खड़ा हो गया है. आम लोग इसके विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. इंडक्शन कुकटॉप और मिट्टी के चूल्हे को अपना रहे हैं.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!