Chhattisgarh

भारत में एलपीजी आपूर्ति संकट: सरकार ने पीएनजी उपयोग किया अनिवार्य

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधाओं के कारण भारत में एलपीजी और तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। हालाँकि स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन देश के कई हिस्सों में घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर समस्या बनी हुई है।

इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने नए आदेश जारी किए हैं। अब जिन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की सुविधा उपलब्ध है, वहां उपभोक्ताओं को एलपीजी के बजाय पीएनजी का उपयोग करना अनिवार्य होगा। यदि कोई उपभोक्ता पीएनजी उपलब्ध होने के बावजूद एलपीजी सिलेंडर का उपयोग जारी रखता है, तो उसकी गैस आपूर्ति बंद की जा सकती है।

सरकार का उद्देश्य गैस वितरण नेटवर्क का अधिकतम उपयोग करना और किसी एक ईंधन पर निर्भरता कम करना है। वर्तमान संकट के समय में कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, इसलिए घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

देश में कई घरों के पास एलपीजी और पीएनजी दोनों कनेक्शन हैं, लेकिन कुछ उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर वापस नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को सरकार की ओर से चेतावनी संदेश भेजे जा रहे हैं।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में लगभग 44 लाख एलपीजी कनेक्शन हैं, जिनमें से 1.27 लाख घरों में पीएनजी की सुविधा भी मौजूद है। पूरे भारत में एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 33.05 करोड़ है, जबकि पीएनजी कनेक्शन लगभग 1.57 करोड़ हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत करीब 10.35 करोड़ लाभार्थी एलपीजी से जुड़े हैं।

सरकार ने घरेलू गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए उत्पादन बढ़ाने, वैकल्पिक स्रोतों से आयात और घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देने जैसे कदम उठाए हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!