Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ Weather Update: बढ़ेगा तापमान, बारिश का अलर्ट…तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी जारी

छत्तीसगढ़ : Weather Update के मुताबिक प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। फिलहाल तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

प्रदेश में दिन और रात के तापमान में साफ अंतर देखने को मिल रहा है। राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.7°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा, लेकिन स्थानीय स्तर पर हल्की मौसमी गतिविधियां जारी हैं।

द्रोणिका के असर से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार गंगीय पश्चिम बंगाल से ओडिशा होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ तक लगभग 1.5 किमी ऊंचाई पर एक द्रोणिका (ट्रफ) सक्रिय है। इसी के प्रभाव से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक, वज्रपात और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में ये गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।

राजधानी रायपुर की बात करें तो 26 मार्च को मौसम मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। हालांकि दोपहर या शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। यहां अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर छत्तीसगढ़ Weather Update संकेत दे रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!