Chhattisgarh

CG News: बस्तर विकास पर बड़ा कदम, CM साय की दिल्ली में अहम बैठकें आज

छत्तीसगढ़ : के बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद अब विकास को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे। उनका यह दौरा बस्तर के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री साय आज सुबह 11 बजे नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे अमित शाह से भी चर्चा करेंगे। इन बैठकों में बस्तर के विकास को लेकर व्यापक रणनीति पर विचार होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री केंद्र के सामने एक विस्तृत विकास खाका पेश करेंगे, जिसमें बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

बस्तर के लिए तैयार होगा दीर्घकालिक ब्लूप्रिंट

इस दौरे के दौरान प्रस्तुत होने वाले प्लान में बस्तर को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं शामिल होंगी। सरकार का उद्देश्य है कि क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य शुरू कर स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिले।

नक्सलवाद के बाद के हालात पर चर्चा

बैठक का प्रमुख एजेंडा माओवाद के प्रभाव में आई कमी के बाद की स्थिति पर रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के बाद अब सरकार का ध्यान विकास को गति देने पर केंद्रित है।

बस्तर में हाल के वर्षों में सुरक्षा के मोर्चे पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिले हैं, जिसके बाद अब क्षेत्र को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!