ChhattisgarhRaipur

BREAKING : IAS समीर विश्नोई का अंबेडकर अस्‍पताल में हुआ मेडिकल चेकअप, अब ED कोर्ट में करेगी पेशी

रायपुर। पर्वतन निदेशालय(ईडी) ने छत्तीसगढ़ के आईएएस समीर विश्नोई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम आईएएस समीर बिश्नोई को मेडिकल चेकअप के लिए अंबेडकर अस्‍पताल लेकर गई थी, यहाँ जांच पूरी हो गई है जिसके बाद ईडी आईएएस बिश्नोई को कोर्ट में पेश करेगी। बता दें, ईडी बुधवार को समीर विश्नोई और उनकी पत्नी को लेकर गई थी। आज समीर के अलावा व्यापारी सुनील अग्रवाल तथा लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से ईडी की कार्रवाई जारी है। वहीं गुरुवार को रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू दो दिन बाद वापस लौट आई हैं। उनकी अनुपस्थिति में ईडी ने उनका सरकारी बंगला सील कर दिया था और स्टाफ की छुट्टी कर दी थी। रानू साहू ने कहा है कि वह एक छोटा आपरेशन कराने के लिए हैदराबाद गई थीं। ईडी को सहयोग करने को तैयार हैं। आज ईडी उनसे पूछताछ कर सकती है। ईडी के यह छापे कोयले के कारोबार में घोटाले से संबंधित बताए जा रहे हैं। अभी इस मामले में कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, ईडी की आईएएस रानू साहू, जेपी मौर्य, समीर विश्नोई, पूर्व विधायक अग्नि चंद्राकर समेत शराब-कोल कारोबारियों के डेढ़ दर्जन ठिकानों पर जांच चल रही है। ईडी ने कार्रवाई में अब तक चार करोड़ की नगदी, जेवरात और सोना जब्त किया है। साथ ही कई दस्तावेज भी ,बरामद किये हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!