गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना..
गौरेला पेंड्रा मरवाही:- जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी द्वारा 28 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिले के 8 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह को मरवाही थाना प्रभारी से हटाकर पेंड्रा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास को रिजर्व केंद्र गौरेला से मरवाही थाना प्रभारी बनाया गया है।इसी प्रकार उप निरीक्षक सनत कुमार मात्रे को खोडरी चौकी प्रभारी से थाना गौरेला भेजा गया है, जबकि उप निरीक्षक अजय कुमार वारे को शिकायत शाखा एवं नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर खोडरी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक रणछोड़ सिंह सेंगर, जो वर्तमान में पेंड्रा थाना प्रभारी थे, उन्हें शिकायत शाखा, सीएम हेल्पलाइन, पीएम पोर्टल, जनदर्शन, जनशिकायत, सीएमएस पोर्टल, मानव अधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय महिला आयोग सहित नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक अवधेश यादव को पेंड्रा थाने से सिवनी चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि सहायक उप निरीक्षक नवीन मिश्रा को सिवनी चौकी से पेंड्रा थाने में पदस्थ किया गया है।
वहीं महिला आरक्षक क्रमांक 130 भारती मिश्रा की पुलिस अधीक्षक कार्यालय गौरेला की मुंशी/स्टेनो शाखा से संबद्धता समाप्त कर पुनः थाना पेंड्रा में पदस्थापना की गई है।पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।