ChhattisgarhKanker

नक्सलियों ने मचाया उत्पात, 5 वाहनों को कर दिया आग के हवाले

 कांकेर : अंतागढ़ ब्लॉक के चारगांव में नक्‍सलियों ने दो चारपहिया सहित 5 वाहनों को आग के हवाले किया है. इसकी पुष्टि कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने की है. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फिर जमकर उत्पात मचाया है. बीती रात नक्सलियों ने 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया.

आपकों बता दें रविवार को भी नक्सलियों ने नारायणपुर के ओरछा मार्ग पर झोरीगांव के पास ब्लोयिंग मशीन और ट्रैक्टर को आग के हवाले किया था. इसके अलावा बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी पर गोलियां बरसाई थी. इससे इलाके में खौफ का माहौल है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!