Ambikapur

कलेक्टर ने ठंड के कारण स्कूल संचालन समय में किया परिवर्तन, देखें आदेश

अम्बिकापुर। जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन का आदेश जारी किया है।

Related Articles

जारी आदेशानुसार अब दो पाली में संचालित होने वाली स्कूल प्रथम पाली में सोमवार से शुक्रवार तक की कक्षाएं प्रात 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा शनिवार को अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक तथा द्वितीय पाली में सोमवार से शुक्रवार अपराह्न 12.45 से सायं 4.15 तक एवं शनिवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तक शालाएं संचालित होंगी। इसी प्रकार एक पाली वाले स्कूलों में सोमवार से शुक्रवार प्रातः 9.45 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक तथा शनिवार को प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक संचालित होगी। ज्ञातव्य है कि इस विषय में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने जिला शिक्षा अधिकारी को शाला समय के संचालन में परिवर्तन हेतु पत्र लिखा था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!