Chhattisgarh

कल निकलेगी भव्य सतनाम संदेश यात्रा

सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा हर वर्ष के भांति 11 वां वर्ष भी सतनाम संदेश रैली का आयोजन

 सक्ती/जैजैपुर:  छत्तीसगढ़ के महान संत ,सत्य ही मानव का आभूषण है के विचार को जन जन तक पहुंचाने वाले गुरु घासीदास बाबा जी की 266 वीं जन्मजयंती(18 दिसंबर )पर सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में नगर पंचायत जैजैपुर के सतनाम भवन से गिरौदपुरी धाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें कार एवं बाइक रैली के माध्यम से जैजैपुर से गिरौदपुरी तक हजारों की संख्या में लोग इस संदेश यात्रा में शामिल होंगे सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा 18 दिसम्बर की इस पवन पर्व के अवसर पर सतनाम संदेश यात्रा का आयोजन लगातार 11 वें वर्ष किया जा रहा हैं जिसमे क्षेत्र भर के सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर युवाओं व महिलाओं के साथ साथ जिले के सामाजिक बुद्धजीवी पदाधिकारी सभी लोग बड़ी संख्या में इस भब्य सतनाम संदेश यात्रा में शामिल होंगे।

सतनाम संदेश यात्रा इन गांवों से गुजरेगी

सुबह 9 बजे नगर पंचायत जैजैपुर से सतनाम संदेश यात्रा अध्यक्ष जगजीवन जांगड़े के नेतृत्व में शुरू किया जाएगा 10 बजे ग्राम परसाडीह 11.30 बजे बिर्रा 12 बजे केरा 12.30 बजे मुड़पार 1 बजे शिवरीनारायण 1.30 बजे मड़वा एवं दोपहर 2 बजे गिरौदपुरी धाम पहुंचेगी। आयोजक सतनामी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ के सभी सम्माननीय सदस्यगण जिसमे मुख्यतः भोजराम बघेल संयोजक,जितेंद्र जाँगडे सहसंयोजक,बालक खाण्डेयकर सरंक्षक, जगजीवन जाँगडे अध्यक्ष, पुष्पेंद्र जांगड़े जिला मीडिया प्रभारी,देवेंद्र पात्रे सचिव ,कुमारीन आगरे महिला प्रमुख,बीरेंद्र धीरहे ,हरगोविंद कौशले, गौतम वारे, शंकर धिरहे,पुरूषोत्तम कोशले,नरसिंह मनहर, डी.डी.बंजारे,सुनील भारद्वाज, समालिया टण्डन, मनमोहन सोनवानी, खगेश भारद्वाज, गीता सायतोड़ा, संयोगिता रात्रे, दिलेश्वर लहरे, जय लहरे,अजय टण्डन, निरंजन मधुकर, भुवन धिरहे, एन.आर.भारद्वाज, इत्यादि सभी सतनामी अधिकारी कर्मचारी संघ जैजैपुर द्वारा समाज की विभिन्न संगठनों के साथ समाज के सभी लोगो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस सतनाम संदेश यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए सहभागिता निभाने की आग्रह किया।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!