Chhattisgarh

अवैध रूप से प्लांट में जाकर रुपयों की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर में अवैध रूप से प्लांट में जाकर रुपये पैसों की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिलीप वर्मा द्वारा नाकोड़ा पाइप इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ग्राम खम्हरिया से लगातार पैसों की मांग कर रहा था। आरोपी के खिलाफ। कंपनी प्रबंधन द्वारा तिल्दानेवरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पकड़े गए आरोपी का नाम दिलीप कुमार वर्मा पिता रिखीराम वर्मा उम्र 35 साल खम्हरिया निवासी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी नाकोड़ा पाइप इम्पेक्स प्रा.लि.में मानव संसाधन विभाग में पदस्थ मैनेजर रिपोर्ट दर्ज कराया कि छ.ग.मोल्डिंग इस्पात कर्मचारी यूनियन (इंटक) के कार्यकारी अध्यक्ष व श्रमिक प्रतिनिधि दिलीप कुमार वर्मा ग्राम खम्हरिया द्वारा दिनांक 06 दिसंबर को ठेकेदार काम बंद होने पर ठेकेदारी के अधीनस्थ 11 श्रमिक का काम बन्द हो जाने के संबंध में कंपनी के बाहर गेट के पास धरना प्रदर्शन किये तथा कंपनी के कर्मचारी सुरेन्द्र यादव के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। 07 दिसंबर को कंपनी के यूनिट हेड के ऑफिस में आकर दिलीप वर्मा ने धरना प्रदर्शन नहीं करने के एवज में 40 हजार रूपए प्रतिमाह देने की लगातार मांग कर रहा था। यूनिट हेड के द्वारा मांग की रकम देने से इंकार करने पर पुनः धरना प्रदर्शन कर कंपनी में ताला लगाने की धमकी दिया।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसके बाद आरोपी दिलीप कुमार वर्मा को विधिवत गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर उसे गिरफ्तार किया गया। =

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!