ChhattisgarhRaipur

शोभायात्रा में युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के शास्त्री चौक के पास हुई हत्या के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं। बता दें कि बीते 16 दिसंबर को गुरु घासीदास जयंति के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस दौरान धुमाल में नाचने को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

यह पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 302 के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल बारले, सचिन टण्डन, सतीश बारले, संजय ढ़ीढ़ी समेत 2 नाबालिग शामिल हैं. उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!