Chhattisgarh

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

रायगढ़। जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आराही है। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक के खून से फिर एक बार सड़क लाल हो चुकी है। बता दें कि इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद युवक के परिजन और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक किया चक्का जाम किया । मौके पर पहुंची जूटमिल थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझने की कोशिश की।बता दें कि कबीर चौक उड़ीसा रोड स्थित पापुलर ढाबा के सामने लगभग 5:30 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। रायगढ़ से उड़ीसा की ओर जाने वाली 10 चक्का ट्रक की चपेट में मिड़मिडा निवासी सुखदेव उरांव उम्र लगभग 25 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है।ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुखदेव उड़ाओ अपने ससुराल चंद्रपुर जाने के लिए निकला था। मृतक जैसे ही ढाबा के सामने पहुंचा उसी वक्त 10 चक्का ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जूटमिल पुलिस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Related Articles
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!