Chhattisgarh

मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

बुरहानपुर : खरगोन के पीपलझोपा गांव में हनुमानजी और नंदी भगवान की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, तीन दिन पहले 39 वर्षीय राम सिंह उर्फ रातला पिता धनजी ने मंदिर में मूर्तियों को खंडित किया था। इस घटना के बाद हिंदू समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। आज भगवानपुरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

बुरहानपुर के नेपानगर में वन विभाग ने रात में पेड़ों की कटाई करने वाले दो लोगों को पकड़ा है, जबकि 12 आरोपी फरार हो गए। वन विभाग की टीम उनकी तलाश कर रही है।

नेपानगर के नावरा क्षेत्र के बीट क्रमांक 268 में रात के समय 14 से अधिक लोग अतिक्रमण के उदेश्य से जंगल में कटाई कर रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने आरोपियों का पीछाकर 2 लोगों को पकड़ लिया। बाकी के आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए हैं। आरोपियों ने सागवान के 28 से अधिक पेड़ों को काटा है। घटना की जानकारी लगते ही सुबह विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किए।

डीएफओ प्रदीप मिश्र ने बताया की रात 12 बजे के दरमियान 14 से अधिक लोग अतिक्रमण के उदेश्य से जंगल में कटाई कर रहे थे, टीम ने उनका पीछा कर दो लोगों पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों को भी पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!