Chhattisgarh

‘चक दे इंडिया’ की कोमल चौटाला बनेंगी छत्तीसगढ़ की बहु, इस अभिनेता के साथ बिलासपुर में लेंगी फेरे

शाहरुख खान की हिट फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में कोमल चौटाला की भूमिका निभाकर फेमस हुई अभिनेत्री चित्राशी रावत छत्तीसगढ़ की बहू बनने जा रही हैं। चित्राशी रायपुर के एक्टर ध्रुवादित्य भगवानानी के साथ शादी के बंधन में भंधने वाली हैं। दोनों फिल्म प्रेममयी से एक-दूसरे के करीब आए थे।

Related Articles

दोनों की शादी छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होंगी। शादी की रस्में चार फरवरी को बिलासपुर में निभाई जाएंगी। इसके लिए शहर के निजी होटल में जोरदार तैयारी चल रही है। धुवादित्य रायपुर के रहने वाले हैं और फिल्म उद्योग में एक अभिनेता और लेखक हैं, जो मुंबई में रहते हैं। दोनों पहली बार प्रेममयी के सेट में एक-दूसरे से मिले थे, जिसमें उन्होंने प्रेमी-प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। शूटिंग के दौरान ही उनके बीच दोस्ती हुई और उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।ध्रुवादित्य ने रेडियो मिर्ची के साथ एक रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद मुंबई में सेट हो गए। उन्होंने वेब सीरीज के साथ ही कई फिल्मों में काम किया। वर्तमान में एक अभिनेता और लेखक के रूप में प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!