BalodChhattisgarh

सड़क हादसे में BJP नेता बुरी तरह घायल , बोलेरो ने मारी टक्कर

बालोद। जिले में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अभिषेक शुक्ला की गाड़ी को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में अभिषेक शुक्ला और किशोरी साहू बुरी तरह घायल हो गए हैं। अभिषेक शुक्ला के सिर और मुंह में गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल से बोलेरो वाहन चालक फरार हो गया है।

Related Articles

यह मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा का है। बताया जा रहा है कि दोनों भाजपा नेता गुरुर में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। तभी गुरुर से बालोद की तरफ तेज रफ्तार आ रही बोलेरो वाहन ने भाजपा नेताओं की कार को सामने से टक्कर मार दी। जिससे दोनों नेता बुरी तरह घायल हो गए है। घटना की सूचना बाद तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया और प्राथमिकी उपचार के बाद अभिषेक शुक्ला को रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल में जिला भाजपा प्रभारी मधुसूदन यादव सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!