Chhattisgarh

CM बघेल होंगे मुख्य अतिथि , राजिम माघी पुन्नी मेला कल से

राजिम। राजिम माघी पुन्नी मेला-2023 का शुभारंभ 5 फरवरी,रविवार को शाम 7 बजे मुख्य मंच स्थल राजिम लोचन मंदिर के पास होगा। उद्घाटन समारोह मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मुख्यआतिथ्य में संपन्न होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मस्व मंत्री  ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, पंचायत मंत्री  टीएस सिंहदेव, संसदीय मंत्री रविन्द्र चौबे , स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन मंत्री मो. अकबर, वाणिज्य कर मंत्री  कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिव डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री  अनिला भेड़िया, राजस्व मंत्री जयसिह अग्रवाल, पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल, राजिम विधायक  अमितेष शुक्ल, , सांसद द्वय  सुनील सोनी, चुन्नीलाल साहू, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद, सिहावा विधायक  लक्ष्मी धु्रव, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, कुरूद विधायक  अजय चंद्राकर, बिन्द्रनवागढ़ विधायक  डमरूधर पुजारी मौजूद रहेंगे। समारोह में गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष  पुष्पा जगन्नाथ साहू, अभनपुर जनपद अध्यक्ष  देवनंदनी साहू, मगरलोड जनपद अध्यक्ष  दिवाकर ठाकुर, राजिम नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा जितेन्द्र सोनकर, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!