Chhattisgarh

फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार , काम करने आई महिला के साथ किया था दुष्कर्म

कोण्डागांव। जिले से बलात्कार की खबर सामने आयी है जहां शुक्रवार को कोंडागांव पुलिस ने रेप के फरार आरोपी को ओडिशा के सरहदी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक 2 अप्रैल को पीडि़ता ने थाना बड़ेडोंगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में उसके पति के परिवार के सदस्य की पत्नी अपने घर रहने बुलाई और बताई कि वो काम से कांकेर जा रही है, दो दिन घर आकर रहना, बच्चों के लिये टिफिन और खाना बनाकर खिलाना बोली।

जिससे प्रार्थिया 2 दिन के लिए उसके घर गई थी। उसी रात दोनों बच्चों के सोने के बाद अचानक पीडि़ता के कमरे में आकर आरोपी ने पीडि़ता के साथ बलात्कार किया।इसी तरह अगले रात भी पीडि़ता के मना करने के बाद भी पीडि़ता के साथ आरोपी ने रेप किया। उसी वर्ष पुन: आरोपी की पत्नी अपने मायके खाना बनाना (रांधना) गई थी, तब भी पीडि़ता बच्चों के लिये खाना बनाने उसके घर गई थी,

उस समय भी आरोपी ने पीडि़ता के साथ रेप किया और घर वालों को बताने पर पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी। रिपोर्ट पर थाना बड़े डोंगर में धारा 376, 2ढ, 506 भादवि भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के आदेश से एडीशनल एसपी के मार्गदर्शन व एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में टीम गठितकर लगातार आरोपी की पता में जुट गए थे। आरोपी ओडिशा के सरहदी क्षेत्र में उपस्थिति की सूचना पर विशेष टीम रवाना कर आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश किया गया और वहां से उसे जेल भेजा गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!