ChhattisgarhRaipur

रेल यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी… कल रायपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी एक भी ट्रेन!

रायपुर।छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। इसी बीच खबर मिली है कि मंगलवार को एक भी ट्रेन का ठहराव रायपुर रेलवे स्टेशन में नहीं होगा उसके बदले उरकुरा स्टेशन में ट्रेनें ठहरेगी। मेगा ब्लॉक के चलते रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया है तो वहीं काफी ट्रेनें देर से भी चल रही है, यात्रियों का कहना है कि उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

Related Articles

रेलवे द्वारा उन्हें ट्रेन की टाइमिंग को लेकर ठीक तरह से सूचना नहीं दी जा रही है। हेल्प डेस्क भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। यात्री घंटों इंतजार कर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं जिसकी वजह से उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रा के दौरान ट्रेन के आगमन और प्रस्थान के संबंध में जानकारी के लिए यात्री 0771-2252500 पर फोन कर सकेंगे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!