ChhattisgarhRaipur
CORONA : छत्तीसगढ़ में 98 नए मामलों की पुष्टि, 187 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज, देखें जिलेवार आकड़े

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 98 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ की पहचान हुई है. स्वास्थ्य विभाग के राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटो में 3465 सैम्पलों की जांच हुई, जिनमें 98 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं।वहीं राज्य में आज कुल 187 कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 790 हो चुकी है।











