Chhattisgarh

भिलाई स्टील प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर ने लगाई फांसी, मौत से पहले लिखा सुसाइड नोट

दुर्ग। जिले में भिलाई स्टील प्लांट(BSP) में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मैनेजर की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। कहा जा रहा है नोट में बीएसपी प्रबंधन द्वारा काम को लेकर दबाव डालने की बात सामने आ रही है।

उतई पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सेलूद निवासी कृष्णकांत वर्मा (राजू) ने अपने घर में फांसी लगा ली है। कृष्णकांत बीएसपी (BSP) के टाइन सर्विसेस डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। बीएसपी में नौकरी करने के चलते वो रिसाली में रहता था। सोमवार वह काम पर नहीं आया और वहां से अपने मूल गांव सेलूद आ गया था। घरवालों ने फंद पर लटका हुआ उसका शव देखा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव उतारकर पीएम के लिए भेजा गया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!