BilaspurChhattisgarh

सीएम बघेल ने किया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन

बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान शहर के लोगों को तारबहार में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सौगात दी है। यहां बेसमेंट पार्किंग और कंट्रोल रूम के अलावा साइबर सेल व मीटिंग हॉल, कॉन्फ्रेंस हॉल सहित ट्रेनिंग रूम भी सुविधा है।मुख्यमंत्री बघेल ने सेंटर में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के कंट्रोल सिस्टम का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस को प्रतीक स्वरूप 5ई चालान मशीन भी भेंट की। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बिलासपुर स्मार्ट लिमिटेड द्वारा आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत 173 करोड़ 41 लाख की लागत से तैयार किया गया है।

43 अलग अलग स्थानों में 523 आधुनिक कैमरों के जरिए और शहर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के घर सीधे चालान पहुंच जाएगा। वहीं, 22 चौक चौराहों पर विशेष ट्रैफिक सिग्नल और पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है। इसके साथ ही शहर के दस प्रमुख स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के तहत ही स्मार्ट एलईडी बोर्ड भी लगाया गया है। इस योजना के अमल में आने से कोई भी ट्रैफिक नियम तोड़ नहीं पाएगा और अगर कोई ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है तो कैमरे के ज़रिए ट्रैस करके ई- चालान ऑटोमेटिक उसके पास पहुंच जाएगा। इसके साथ ही रांग साइड या नो पार्किंग में खड़े वाहनों को भी अलर्ट मैसेज भेजने के साथ ही चालान की कार्रवाई की जा सकेगी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!