Chhattisgarh

इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

जशपुर। जिले के कुनकुरी में इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सबकुछ जलकर खाक हो गया। आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। शनिवार लगी आग को रातभर दमकलकर्मी और स्थानीय लोग आग बुझाने में लगे रहे। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर रविवार तड़के काबू पाया गया है।

जानकारी के अनुसार, कुनकुरी मेन रोड पर मुरारी लाल अग्रवाल की इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की शॉप है। देर रात लोगों ने यहां से धुआं उठता देखा, जिसके बाद लोग वहां पहुंचे। दुकान के अंदर मालिक का घर भी है। धुआं फैलने के कारण परिवार वाले घर से बाहर निकल आए। इसके बाद जशपुर जिला मुख्यालय से 2 दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। दमकलकर्मी रात भर आग बुझाने में जुटे रहे।

आग से दुकान और घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। बगल में मधुबन होटल, रघुनाथ क्लॉथ स्टोर और राजीव गर्ग की दुकान और मकान तक आग फैल रही थी। बड़ी मशक्कत से रविवार तड़के 4 बजे के आसपास आग पर काबू पाया गया। घर और दुकान का सामान मिलाकर करीब करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!