ChhattisgarhSukma

CG : 532 किलो गांजे की तस्करी करते पकड़े गए 2 अंतर्राज्यीय तस्कर

सुकमा।  कोंटा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि, एसपी किरण चव्हाण के निर्देश पर गांजा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

इसी कड़ी में एनएच-30 वनोपज जांच नाका के पास पुलिस ने पिकअप को रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें से 532 किलो गांजा बरामद किया गया. जब्त गांजा और वाहन की कुल कीमत 57 लाख 29 हजार 490 रुपये आंकी जा रही है. मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 2 तस्कर पिकअप वाहन से ओडिशा से तेलंगाना गांजा ले जा रहे थे. जिन्हें पुलिस ने धरदबोचा है. दोनों अंतर्राज्यीय तस्करों के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!