Ambikapur

CG : हत्या कर पुल के नीचे फेंका शव…पाँच दिन से लापता युवक की मिली लाश

अंबिकापुर। जिले में एक युवक की शव पुल के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। युवक 5 दिन पहले से लापता था। लाश मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

रविवार को ग्राम खैरबार पुलिया के नीचे लोगों ने एक युवक का शव देखा था। तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान ग्राम रनपुर निवासी पवन रवि(27) के रूप में की है। इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई थी।पुलिस को बताया कि युवक लापता था। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। माना जा रहा है कि पहले उसे पीटा गया है। फिर, गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया। फिलहाल, मामले में जांच कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!