ChhattisgarhRaipur

BREAKING : AAP प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी से बड़ी खबर आ रही है जहां आम आदमी पार्टी (AAP) प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आमानाका पुलिस ने आप प्रदेश सचिव को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

जानकारी है कि 5 साल पुराने मामले में पुलिस ने ये गिरफ्तारी की है। दरअसल साल 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 127 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि उत्तम जयसवाल विधानसभा 2018 में पश्चिम विधानसभा से चुनाव लड़े थे। उस समय पांपलेट पोस्टर जो छपे थे, उस प्रकरण में आज 5 साल बाद चुनाव के 3 महीना पहले रायपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें घर से गिरफ्तार किया है।

इधर आम आदमी पार्टी ने इसे दुर्भावनापूर्ण कार्यवाही बताया है। पार्टी प्रवक्ता ने कहा है कि 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाली पार्टी की महारैली से घबरा कर ये कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button