BalodChhattisgarh

CG : बारिश में भरभराकर गिरी घर की छत और दीवार, मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत

बालोद। जिले के सिरपुर गांव में तेज बारिश के चलते कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। यहां बारिश के कारण घर की छप्पर और दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला देवरी थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात संतराम यादव (55 वर्ष) और उसकी पत्नी कुंती बाई (50 वर्ष) खाना खाकर सोने के लिए चले गए। बुधवार को लगातार यहां बारिश हो रही थी। देर रात उनके घर की छप्पर और दीवार बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

भारी बारिश के कारण लोगों को घटना का पता नहीं चल सका। एक दिन के बाद गुरुवार को ग्रामीण टूटा हुआ घर देखकर वहां पहुंचे और पति-पत्नी को आवाज लगाई, तो किसी ने जवाब नहीं दिया। मलबा हटाने पर उन्हें दंपती की लाश दिखाई दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने देवरी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम के बाद पति-पत्नी के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!