ChhattisgarhMahasamund

CG : पुलिस ने बरामद किया 50 लाख का गांजा…एक आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। जिले में पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिले की सिघोड़ा पुलिस ने होण्डा सिटी कार से 200 किलो गांजा ले जाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है।

Related Articles

सिघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगढ़ ओडिशा से गांजे की एक बड़ी खेप जा‌ने वाली है। सूचना पर पुलिस NH-53 पर रेहटीखोल के पास वाहन चेक कर रही थी। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से एक होण्डा सिटी कार आई। जिसे पुलिस ने रोका और जांच की तो कार में 8 प्लास्टिक की बोरियों में 200 किलो गांजा मिला। गांजे की कीमत 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कार चालक दीपक साहू, निवासी दुर्ग को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि वो ये गांजा दुर्ग ले जा रहा था। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!