ChhattisgarhRaipur

रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा संचालित करवाते दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

Related Articles

पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि तेलीबांधा थाना क्षेत्रांतर्गत काशीराम नगर स्थित उद्योग भवन के पास दो व्यक्ति मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा का संचालन कर रहें है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रोहित राय उम्र 26 साल एवं अक्षय मिस्त्री उम्र 23 साल निवासी जिला दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा रोहित राय एवं अक्षय मिस्त्री के पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर उसमें उनके द्वारा ऑनलाईन सट्टा संचालित करना पाया गया। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 नग मोबाईल फोन, 3 नग पासबुक, 11 नग चेक बुक, 13 नग एटीएम कार्ड जुमला कीमती 1 लाख रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों से जप्त पासबुक, चेकबुक एवं ए.टी.एम कार्ड की विस्तृत जांच की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!