ChhattisgarhRaipur

CG : 16 अगस्त को शिक्षक फेडरेशन निकालेगा आक्रोश रैली

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर शिक्षक संवर्ग सैकड़ों की संख्या में 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। अब ये शिक्षक आक्रोश रैली निकालेंगे।

दरअसल, 13 अगस्त को जिला अध्यक्षों और आंदोलन समिति की ऑनलाइन बैठक में ये निर्णय लिया है कि 16 अगस्त को शिक्षक आक्रोश रैली का आयोजन रायपुर में होगा। इस दिन शक्ति प्रदर्शन है। हमारे फेडरेशन का तो सभी जिला से बड़ी से बड़ी संख्या में शिक्षक साथी होना सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय का प्रमुख राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ध्यान में रखते हुए सभी शिक्षक साथी पहले अपने विद्यालय जाएंगे। 10 बजे तक अपने आंदोलन स्थल पर अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!