ChhattisgarhKorba

बैंक का लॉकर तोड़कर भारी मात्रा में रुपए उड़ा ले गए चोर

कोरबा। कोरबा जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। यहां आए दिन घरों और प्रतिष्ठानों में हो रही चोरी से लोग काफी परेशान हैं और पुलिस की गश्ती दल पर भी सवाल उठाने लगे हैं। चोरों ने आज कोरबा जिले में संचालित भारतीय स्टेट बैंक कोरबा जिले में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के अंदर घुसे अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। बताया जा रहा है कि, चोरों ने बैक का लॉकर तोड़कर लगभग 70 हजार रूपए ले उड़े। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का हैं। दरअसल, जिस दिन बैक में चोरी हुई है। उसी दिन एक साल पहले भी चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र में चोरी की थी। बताया जा रहा है कि, चोरों ने ग्राहक सेवा केंद्र का छज्जा तोड़कर 2 लाख 30 हजार रूपए चोरी किए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं। चोरी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। आलम यह है कि लोग घरों को छोड़कर बाजार जाने से भी कतरा रहे हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!