BilaspurChhattisgarh

CG : तीज मनाने मायके जा रही महिला आटो में भूली चार लाख के गहने…पुलिस ने लौटाया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में हरतालिका तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह का माहौल है। परंपरानुसार छत्तीसगढ़ की महिलाएं हरतालिका तीज को अपने मायके में मनाती है जिसके चलते तीज मनाने अपने ससुराल से मायके जाने का सिलसिला जारी है। तीज मनाने मायके जा रही एक महिला ने ऑटो में लाखों के गहने और कपडों से भरे बैग को भूल गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो चालक को ढूंढ कर बैग को पुलिस ने महिला को लौटाया।

सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि एक महिला तीज मनाने के लिए अपने मायके जा रही थी। इसी बीच रेलवे स्टेशन के पास वह ऑटो में बैठकर महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर उतर गई और अपना बैग ऑटो में ही भूल गई। इस दौरान ऑटो चालक अन्य सवारी को लेकर आगे बढ़ गया। तभी महिला को अपने समान की याद आई तो परेशान हो गई, बैग में चार लाख रुपए के सोने के जेवर सहित उनके कपड़े रखे हुए थे।

महिला ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी प्रदीप आर्या को दी। इस पर तत्काल आईटीआई ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल कर ऑटो की पहचान कर ऑटो चालक संघ से संपर्क किया और चालक को थाने बुलाया गया। इस पर चालक बैग लेकर थाना पहुंचा और पुलिस को बैग सौंप दिया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!