ChhattisgarhRaipur

कुछ देर में सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए होंगे रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद विष्णु देव साय का यह पहला दिल्ली दौरा होगा। पता चला है, कल सुबह उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी। हालांकि, पीएम से टाइम अभी कन्फर्म नहीं हुआ है।

वे उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्यौता देंगे। 13 दिसंबर को नई सरकार का शपथ कार्यक्रम है।छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे की फ्लाइट से यहां से रवाना हो सकते हैं।

हालांकि, पीएम मोदी का रायपुर आना इस दिन निश्चित है। फिर भी नए सीएम को उन्हें औपचारिक आमंत्रण देना होगा। दिल्ली में ही विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल पर मुहर लगेगी। फिलहाल, डिप्टी सीएम को लेकर मामला थोड़ा गर्म है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!