ChhattisgarhRaipur

ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस गांधी मैदान में करेगी सत्याग्रह…

रायपुर :  कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पूछताछ के लिए एक बार फिर बुलाया है। ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस गांधी मैदान में सत्याग्रह करेगी। सत्याग्रह का नेतृत्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। इसमें सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

Related Articles

कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने बताया कि रायपुर में यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय से बाहर नहीं आ जाती हैं। इसमें सभी बड़े नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता इस कार्रवाई का विरोध करेगा।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!