ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 2 दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम

Related Articles

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शनिवार को दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ भाजपा और कांग्रेस के विधायक मौजूद हैं। विधानसभा सदस्यों को संसदीय नियमों, परंपराओं और सदन के सत्र संचालन की गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी रविवार को शिरकत करेंगे।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय का 38वां स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने की। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। धनखड़ ने कृषि स्टार्ट अप, बायोटेक और कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा लगाए गए कई स्टालों का निरीक्षण भी किया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!