International

BREAKING : 14 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, रेप के बाद मंदिर के बाहर फेंका

डेस्क। राजस्थान के धौलपुर जिले के बारी में एक 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

बारी के सर्कल ऑफिसर मनीष शर्मा ने कहा, ‘धौलपुर के बारी में एक 14 वर्षीय लड़की के साथ 6-7 पुरुषों ने रात भर सामूहिक बलात्कार किया। एक अधेड़ उम्र का बाइक सवार लड़की को पास के एक टोल प्लाजा पर ले गया, जहां से एक गाड़ी में 6-7 लोग उसे ले गए और वारदात को अंजाम दिया। तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।’ उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है और घटना की जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है।

रेप के बाद मंदिर के बाहर फेंका –

शर्मा ने कहा, ‘पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके साथ रात भर बलात्कार किया गया, अगले दिन वह एक मंदिर के पास मिली। उसने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।’ उन्होने बताया कि पीड़िता 26 जुलाई की शाम को बाजार गई थी, जहां एक अधेड़ उम्र के शख्स ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठने का लालच दिया और बेसारी रोड स्थित एक टोल प्लाजा पर ले गया। जहां एक गाड़ी में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!