BilaspurChhattisgarh

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप…16 साल की नाबालिग का अपहरण कर तीन आरोपियों ने बुझाई हवस, दो गिरफ्तार

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी कहे जाने वाले शहर में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से शहर में सनसनी फ़ैल गई है। सुचना मिलते ही पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के महारानी स्कूल से किशोरी को पहचान के एक युवक और अन्य लोगों ने अपहरण करके सुने घर ले गए और वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दूसरे दिन सुबह किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। उसने घटना की जानकारी परिवारजन को दी। इसके बाद मां के साथ परिवार कोतवाली थाने पहुंचकर पीड़िता घटना की शिकायत की है। इस घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस घटना में शामिल तीन युवकों में से दो को हिरासत में लिया है। पकड़े गए दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे है। जिसकी पुष्टि करने में पुलिस लगी हुई है। वही मुख्य आरोपी जिसकी तलाश जारी है। जिसे जल्द पकड़ने का दावा पुलिस कर रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!