Chhattisgarh

अधिवक्ता अर्चना खरे दूसरी बार बनीं गरियाबंद जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की अध्यक्ष

गरियाबंद। अधिवक्ता अर्चना नरेंद्रमोहन खरे लगातार दूसरी बार गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ की अध्यक्ष नियुक्त की गई हैं। अधि.अर्चना खरे को इससे पहले 2019 में कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान किये गये उनके उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुये उन्हें पुनः जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में प्रदेश में विधि प्रकोष्ठ के नये जिलाध्यक्षों के नामों की सूची जारी की गई है।

अधि. अर्चना खरे ने अपनी नियुक्ति का श्रेय प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती फूलों देवी नेताम , विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष उषा रंजन श्रीवास्तव, गरियाबंद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भावसिंह साहू, जिला महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष पदमा दुबे को दिया है। महिला अधिवक्ता की नियुक्ति पर वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्रमोहन खरे, अधि. धर्मराज सिन्हा, अधि.राकेश चौहान, अधि.फहाद खान , अधि.अफरोज अख्तर, मुर्तजा खान,अधि. वी के गुप्ता, साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता नरेंद्र देवांगन सहित गरियाबंद जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों आदि ने उन्हें बधाइयां प्रेषित कीं है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!