Bhilai-DurgChhattisgarh

महादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक गिरफ्तार…EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचा

 दुर्ग : ईओडब्ल्यू की टीम ने दुर्ग जिले का बर्खास्त फरार आरक्षक अर्जुन यादव को मध्य प्रदेश के पंचमढ़ी में पकड़ा है। उसे हिरासत में लेकर रायपुर दफ्तर लाया गया। बर्खास्त आरक्षक अर्जुन यादव पर महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा मामले में संलिप्तता का आरोप है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच से बचने फरार चल रहा था। ईडी की नोटिस के बाद भी शामिल नहीं हुआ। महादेव ऐप घोटाले मामले में इसका छोटा भाई बर्खास्त आरक्षक भीम सिंह यादव जेल में है। अब महादेव ऐप सट्टा घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है।

गौरतलब है कि ईओडब्ल्यू की टीम महादेव ऐप को लेकर अर्जुन यादव से पूछताछ कर रही है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को विशेष न्याय न्यायालय में पेश किया जाएगा। ईओडब्ल्यू उसे पूछताछ के लिए रिमांड लगी। वहीं इसी छापेमार कार्रवाई के तारतम्य में प्रधान आरक्षक विजय पांडेय के घर कांकेर के चारामा में टीम गई। जहां ईओडब्ल्यू कार्रवाई की विजय को भनक लग गई थी, वह परिवार समेत घर से नदारत हो गया। ईओडमहादेव ऐप सट्टा मामले में फरार आरक्षक  गिरफ्तार…EOW की टीम ने मध्यप्रदेश से दबोचाब्ल्यू की टीम ने उसके मकान को सील कर दिया है।

बता दें ईओडब्ल्यू को महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा से जुड़े सराफा व्यापारियों के ठिकाने से काफी अहम दस्तावेज मिले है, जिसे जब्त कर जांच की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!