ChhattisgarhRaipur

कल्पवृक्ष में जुआ खेलते 9 लोग गिरफ्तार, 6 लाख 85 हजार रुपए कैश जब्त

रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर में कोलर में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोलर कल्पवृक्ष में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर कर्ण कुमार उइके एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान में जाकर कार्यवाही की है।

इस जुआ खेलते 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 6,81,500 रुपए, ताशपत्ती एवं 09 नग मोबाईल जब्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 227/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1861 धारा 13 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी 01. विनय जैन पिता अमर जैन उम्र 47 साल निवासी श्रीनगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर। 02. रमेश आहुजा पिता दिनेश आहुजा उम्र 50 साल निवासी चरौदा रेलवे कालोनी थाना चरौदा। 03. प्रदीप कुमार जगपाल पिता अप्पु कुमार जगपाल उम्र 32 साल दलदल सिवनी मोवा रायपुर। 04. राज कुकरेजा पिता भजन लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्रिन आहुजा थाना मोवा रायपुर। 05. विक्की कुमार पंजवानी पिता प्रेमचंद पंजवानी उम्र 30 साल निवासी अवंति बिहार मोवा रायपुर। 06. राम मेहवानी पिता जसराज मेहवानी उम्र 30 निवासी वसुन्धरा नगर भिलाई-3 दुर्ग। 07. जनसन पिता तुलसी देवानी उम्र 48 निवासी मोवा रायपुर। 08. अत्कथ जाम्पा पिता ओमप्रकाश उम्र 30 साल निवासी मोवा रायपुर। 09. हरिश महेश्वरी पिता ईश्वरी महेश्वरी उम्र 33 साल निवासी स्टेशन चौक फुण्डर रायपुर।

Related Articles

Back to top button