Baloda BazarChhattisgarh

शराब का अवैध परिवहन करने वाले 2 शराब कोचियों को किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिस पर पुलिस ने ग्राम देवसुन्दरा में नैनो कार से शराब का अवैध परिवहन करते 2 शराब कोचियों को गिरफ्तार किया है.  जिले की पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक जिसकी कीमत 16,500 बताई जा रही है. कुल 150 पाव देशी मशाला शराब जप्त किया गया है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के साथ-साथ अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित ए.सी.सी.यू. की टीम द्वारा कार्य योजना तैयार कर इस पर प्रभावी रूप से अंकुुश लगाने हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button