ChhattisgarhRaipur

BJP में शामिल नहीं होंगे अमित जोगी, JCCJ को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष…

  रायपुर । जल्द ही JCCJ को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। अमित जोगी Amit Jogi ने X पोस्ट में यह जानकारी दी और लिखा, सागौन बांग्ला  रायपुर को मैंने 8 अप्रैल और मारवाही सदन बिलासपुर को 10 मई को सरकार को सरेंडर कर दिया है।जिन लोगों में थोड़ा सा भी भ्रम था कि वर्तमान छग बीजेपी सरकार का जोगी परिवार कृपापत्र होगा,उनको इस भ्रम को तोड़ देना चाहिए।भाजपा और जोगी कांग्रेस का दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।

और न ही थका है।

मेरी लड़ाई कांग्रेस के ख़िलाफ़ नहीं थी बल्कि उसे अपना प्राइवेट फर्म बनाने वाले एक नेता विशेष के विरुद्ध थी।अगले पाँच साल हम दोनों राष्ट्रीय दलों के विरुद्ध ज़मीनी लड़ाई- और विशेषकर उनके द्वारा हमारे खनिज संसाधनों को बेचने और सांप्रदायिकता की राजनीति फैलाने के ख़िलाफ़- निरंतर चलती रहेगी। नई पीढ़ी को हम छत्तीसगढ़ का सुनहरा सपना साकार करने के लिए अगले पाँच वर्षों में लोगों के बीच नई ऊर्जा के साथ स्वर्गीय श्री अजीत जोगी की “छत्तीसगढ़-प्रथम” विचारधारा को लेकर नई टीम के साथ जाएँगे और JCCJ का नया प्रदेश अध्यक्ष जोगी परिवार से नहीं होगा। मैं पार्टी अध्यक्ष नहीं, बल्कि एक आम कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए काम करूँगा।

समय मेरे पास है,मुझे संबल पार्टी के कार्यकर्ता देंगे और छत्तीसगढ़ की जनता अन्य राज्यों की तरह हमें आज नहीं तो कल सफलता देंगे ताकि हम स्वर्गीय जोगी जी का सपना अपने जीवनकाल में चरितार्थ कर सकें।अमित जोगी न झुका है, न रुका है

Related Articles

Back to top button