Chhattisgarh

खुशवंत साहेब ने देवेंद्र यादव पर लगाया आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, कहां- गलत तरीके से लहराया हमारा झंडा

Related Articles

रायपुर। बलौदा बाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद से प्रदेश की राजनीतिक हल्के में घमासान बचा हुआ है। जहां कांग्रेस, बीजेपी पर लगातार बदले की भावना से कार्यवाही करने का आरोप लगा रही है। वहीं अब बीजेपी विधायक व सतनामी समाज के बड़े नेता खुशवंत साहेब ने कांग्रेस और देवेंद्र यादव पर निशाना साधा है। 

आरंग से भाजपा विधायक खुशवंत साहेब ने देवेंद्र यादव पर सतनामी समाज का झंडा गलत तरीके से लहराने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, ये देवेंद्र यादव प्यादा हैं सरगना कोई और है। 

खुशवंत साहेब ने देवेंद्र यादव पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि, देवेंद्र यादव ने सतनामी समाज के झंडे को गलत तरीके से लहराया है। उन्होंने हमारी आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है। समाज को भड़काने का काम कांग्रेस नेताओं ने किया है। ये लोग संविधान की बात करते हैं, लेकिन कानून का पालन खुद नहीं करते।

वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, यह कोई राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है। पुलिस ने सोच समझकर कार्रवाई की है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!