ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून…कई जिलों में खंड वर्षा…आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Related Articles

रायपुर। बीते सप्ताह से छत्‍तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ी हुई थीं। राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में खंड वर्षा हो रही है। अब बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है।

छत्‍तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश बीजापुर के गंगालूर में 70 मिलीमीटर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री जांजगीर, मुंगेली और लखनपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। रायपुर शहर शुक्रवार को गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!