ChhattisgarhRaipur

4 राज्यों की मिली जिम्मेदारी : छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज कांग्रेस नेता को बनाया गया मेनिफेस्टो कोआर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी

Related Articles

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का कद बढ़ाया गया है। AICC ने छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें मेनिफेस्टो कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी बनाए गए हैं। सिंहदेव को 4 राज्यों हरियाणा, जम्मू काश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड के मेनिफेस्टो समिति की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र बनाने में टीएस सिंहदेव ने बड़ी भूमिका थी। इन्ही घोषणा पत्र के बदौलत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में आई थी।उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी।

सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। गेम चेंजर साबित हुआ था घोषणा पत्र साल 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने पूरे प्रदेश का दौरा कर अलग-अलग वर्ग के लोगों से मुलाकात की थी। 2018 में कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत में घोषणा पत्र गेम चेंजर साबित हुआ था। जिसमें  किसानों की कर्ज माफ़ी, बिजली बिल हाफ, धान का 2500 रुपए समर्थन मूल्य जैसी बड़ी घोषणाएं शामिल थी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!