ChhattisgarhBalod

चिटफंड कंपनी के निवेशकों को मिला पैसा, संसदीय सचिव ने किया चेक का वितरण

बालोद: संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने चिटफंड कंपनी के 17 निवेशकों को कुल 01 लाख 97 हजार रूपए का चेक वितरण किया है। निवेश की गई राशि वापस पाकर निवेशकों ने शासन प्रशासन का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप चिटफंड कंपनी में निवेश करने वाले लोगों को उनका पैसा वापस लौटाने के लिए जिले में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ सिंह ने बताया कि अनियमित वित्तीय कंपनी कोलकाता वियर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी की ग्राम पैरी, तहसील गुंडरदेही स्थित अचल संपत्ति को छत्तीसगढ निक्षेपकों का हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत कुर्की पश्चात प्राप्त धन राशि को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौंडीलोहारा द्वारा जांच उपरांत उक्त कंपनी के 17 निवेशकों द्वारा राशि निवेश किया जाना पाया गया। निवेशकों से संबंधित दस्तावेज बांड पेपर, जमा पर्ची एवं निवेशकों का कथन लिया गया। तत्पश्चात उन्हें राशि भुगतान की अग्रीम कार्रवाई की गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!