Chhattisgarh

CG News : बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, सर्च अभियान लगातार जारी …

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं, बता दें कि, यहां उसूर बासागुड़ा पामेड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसपर सर्चिंग अभियान पर निकले पुलिस जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। वहीं यह मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे से लगातार जारी है, और पुलिस के जवानों और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर फायरिंग हो रही हैं। इसके साथ ही इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई हैं। हालांकि, सभी जवान सुरक्षित हैं. सर्च अभियान लगातार जारी है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!