ChhattisgarhRaipur

CG News: गरियाबंद जिले में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़; तीन नक्सली हुए ढेर, फ़ायरिंग लगातार जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ आज एक बार फिर जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है, साथ ही बारी मात्रा में हथियार भी बरामद किये गए है। गरियाबंद पुलिस, उड़ीसा SOG और CRPF के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस खबर की पुष्टि एसपी SP निखिल रखेचा ने की है। आपको बता दें कि, जवानों ने चारों तरफ से माओवादियों को घेर लिया है, वहीं अभी भी मुठभेड़ लगातार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, ये मुठभेड़ गरियाबंद जिले के इंदागाव गांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!