International

BREAKING : मुख्यमंत्री के OSD की सड़क हादसे में मौत, पत्नी और ड्राइवर की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है। नील गाय को बचाने हुए तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण सिंह की मौत हुई। हादसा बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एनएच-28 खझौला में हुआ।

Related Articles

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी में मोतीलाल सिंह अपनी पत्नी के साथ सवार थे और गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। हादसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हैं, जिन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मोतीलाल सिंह की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। नील गाय को बचाने के चक्कर में यह सड़क हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि ओएसडी मोतीलाल सिंह किसी काम से लखनऊ आ रहे थे। वह गोरखपुर से बस्ती जिले के मुंडेरवा स्थित एनएच पर पहुंचे ही थे कि सड़क पर एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही मोतीलाल सिंह की मौत हो गई। पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जाहिर किया है। इसके साथ ही गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से बात करके ओएसडी मोतीलाल सिंह की पत्नी को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!