ChhattisgarhRaipur

CG- रायपुर पुलिस का इंस्‍टाग्राम हैक : साइबर ठगों ने पुलिस को ही बना लिया शिकार, इंस्टाग्राम ID हैक कर किया ये पोस्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में साइबर क्राइम की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। देश और विदेश के साइबर ठगों की निगाह छत्तीसगढ़ में है। प्रदेश में साइबर जाल बिछाकर लोगों को ठगी के शिकार बना रहे हैं। पुलिस लगातार एक के बाद एक शातिर ठगों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं राजधानी रायपुर पुलिस अब तक कई शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पर राजधानी रायपुर पुलिस ही अब साइबर क्राइम का शिकार हुआ है।

Related Articles

दरअसल रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी को साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद देखते ही देखते हड़कंप मच गया। हैकर ने रायपुर पुलिस की इंस्टाग्राम आईडी में पोस्ट भी किया इस पोस्ट में हैकर ने ऑनलाइन गेमिंग का विज्ञापन पोस्ट किया। हैकर ने एलन मस्क के नाम से यह पोस्ट किया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!